Parma कुलीन और सांस्कृतिक परंपराओं, प्रसिद्ध स्मारकों से भरपूर, कीमती कला का शहर है। अतीत में Ducato Parma और Paicenza की राजधानी रह चुका यह शहर इसके सबसे बड़े कलाकारों की महत्वपूर्ण निशानीयों के लिए प्रसिद्ध है। इन कलाकारों में कई कवि, लेखक और फिल्म निर्माता थे जो परमा द्वारा प्रेरित थे। Stendhal ने सबसे पहले अपने नावल “Chartreuse” में Parma का ज़िकर किया था।
Parma के शहर का संगीत और नाट्य का पेशा पूरी इतालवी परंपरा में अद्वितीय है। 1628 से इस शहर ने खुद को प्रामाणिक संगीत और अभिनय की राजधानी के रूप में यूरोप भर में स्थापित किया, इस वर्ष में ही Gran Teatro का उद्घाटन किया गया था, जिसे Verdi और Toscanini के समय में Teatro Farnese कहा जाता था। और इस वर्ष में ही Teatro Regio का असाधारण विकास हुआ था।
Parma एक सक्रिय वाणिज्यिक और खेती केंद्र भी है। और दुनिया भर में इसकी संपन्न खाद्य उद्योग के लिए प्रसिद्ध है।
वास्तव में, परमा के नाम से प्राचीन और प्रसिद्ध उत्पादों के नाम लिंक किए गए, जैसे: Parmigiano Reggiano, Prosciutto di Parma और Culatello di Zibello, परमा के सर्वश्रेष्ठ उत्पादों में से कुछ हैं।